डुमरांव: नया भोजपुर में ब्रह्मपुर विधायक के करीबी के यहां ED ने की छापेमारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेरा
Dumraon, Buxar | Mar 20, 2024 डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर गांव में मंगलवार को ईडी की छापेमारी हुई। ईडी की यह छापेमारी ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के करीबी कमलेश पाठक के घर हुई। हालांकि इस छापेमारी में क्या कुछ मिल सका, इसकी जानकारी अभी नही मिली है। बता दें कि मंगलवार को ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के आवास, उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित कई जगह छापेमारी हुई है।