डुमरांव: डुमरांव में पूर्व जिला सचिव की बरसी को भाकपा माले ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया, विधायक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
Dumraon, Buxar | Mar 20, 2024 भाकपा माले की जिला कमेटी ने डुमरांव में पूर्व जिला सचिव स्व. राजेश सिंह की 26वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पूर्व जिला सचिव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संकल्प दिवस के आयोजन की अध्यक्षता डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने की