डुमरांव: डुमरांव के विष्णु मंदिर के समीप एसडीपीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 31 वाहनों से वसूला 27,300 रुपयों का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Mar 19, 2024 डुमरांव के विष्णु मंदिर के समीप एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने वाहन जांच अभियान चलाया। एसडीपीओ के इस अभियान में 31 वाहन पकड़े गए जिन्हे जब्त कर एसडीपीओ ने थाने भेज दिया। इन सभी वाहनों से 27,300 रुपयों का जुर्माना वसूला गया। एसडीपीओ की इस कारवाई से बिना उचित दस्तावेजों के चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।