गुना जिले की चारों विधानसभा चाचौड़ा गुना बमोरी और राघोगढ़ में 30 नवंबर को 100% SIR डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया। 30 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर केके कन्याल ने बताया, जिले के 1103 मतदान केंद्रों के कुल 9.55 लाख से अधिक प्रपत्रों का सफलता पूर्वक डिजिटाइजेशन पूरा कर उपलब्धि हासिल की है। यह टीमवर्क सतत मॉनिटरिंग और समन्वय का परिचायक है।