धौलपुर: दूध लेने गए युवक से हुई मारपीट, पेट में नुकीले औजार से किया गया वार
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी रोहित पुत्र कप्तान सिंह दूध लेने के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान दुकान संचालक मुन्नालाल से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मुन्नालाल और उसके पुत्र भूरा ने युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक के पेट में बर्