गुरुआ: नगवा नौडीहा मुख्य मार्ग पर मिला अज्ञात शव, अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की आशंका
Gurua, Gaya | May 19, 2025 गुरुआं थाना क्षेत्र के नगवा नौडीहा मुख्य मार्ग सड़क किनारे सोमवार की सुबह 9 बजे लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुआं थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु अचानक तबीयत खराब होने