जमुई: गिद्धेश्वर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026 गिद्धेश्वर मोड़ के पास शनिवार की शाम 4:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा।