:
🚨* *कोटा कांग्रेस में फिर गरमाया सियासी पारा*
🔥 इस्तीफा देने वालों को टिकट नहीं! — राखी गौतम का दो टूक ऐलान
“जिसे पार्टी बदलनी है, अभी बदल ले… चुनाव के समय या चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।”
कोटा शहर कांग्रेस में इस्तीफों के बाद अब जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बड़ा सियासी संदेश दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि इस्तीफा देकर संगठन से अलग होने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।
राखी गौतम ने कहा कि जिसे पार्टी बदलनी है, वह अभी बदल ले। लेकिन चुनाव के समय या चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ने वालों के खिलाफ पार्टी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 अब सवाल यह है कि इस्तीफों के बाद कांग्रेस में उठे असंतोष का यह सख्त जवाब है या आने वाले चुनावों से पहले संगठन में अनुशासन की बड़ी लकीर खींचने की तैयारी?
कोटा कांग्रेस की सियासत में इस बयान के बाद हलचल और तेज होना तय माना जा रहा है। 🔥
#KotaCongress #RakhiGautam #Congress #KotaNews #PoliticalNews #BreakingNews #RajasthanPolitics
Ladpura, Kota | Aug 9, 2026