कांडी: गरदहा विद्यालय में बड़ी चोरी: चोर सोलर पैनल, बायोमेट्रिक मशीन और दस्तावेज ले उड़े, सुरक्षा पर सवाल
Kandi, Garhwa | Jun 1, 2026 कांडी प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, गरदाहा में अज्ञात चोरों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के मुख्य गेट और शिक्षक सदन का ताला तोड़कर विभागीय जलमीनार के उपकरण, 335 वाट क्षमता का एक सोलर पैनल, बायोमेट्रिक मशीन, करीब 15 हजार रुपये मूल्य का नया साउंड सिस्टम तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर