खैरलांजी: विश्व पर्यावरण दिवस पर खैरलांजी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खैरलांजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य के.एल. हिवारे के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयो