किशनी: मोहकमपुर निवासी महिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए पुलिस को दी तहरीर
थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी सरोज देवी पत्नी देवेंद्र सिंह पाल ने गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस से शिकायत की है। बताया दिनांक 24 मार्च को शाम करीब 7 बजे उनके पति देवेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष जो उनके गांव से कहीं बिना बताए चले गए हैं। अभी तक घर वापस नहीं आए तब से वह हर जगह रिश्तेदारी में तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला.....