सरधना: नगर के दौराला रोड पर अवैध कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर, कॉलोनी धारकों में हड़कंप, दो कॉलोनियों को किया ध्वस्त
सरधना में मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान कई निर्माण ध्वस्त किए गए, जिससे क्षेत्र के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। एमडीए की यह कार्रवाई जोनल अधिकारी निकिता सिंह और अर्पित सिंह यादव के आदेश पर की गई।