भीलवाड़ा: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलेभर में जागरूकता अभियान चला, स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर आमजन को दिए बचाव के टिप्स
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिलेभर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्मिकों ने घर-घर जाकर आमजन को डेंगू रोग से बचाव, स्वच्छता एवं मच्छरों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।