निवाड़ी जिले के ओरछा वन अभ्यारण क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंहपुरा के जंगलों में रेंजर आदित्य पुरोहित के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुद्धवार की रात एक कार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कार पहली नजर में खाली प्रतीत हो रही थी, लेकिन तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी पाई गई।