सुल्तानगंज: खड़िया पिपरा में डायवर्सन की मांग पर NH-80 अनिश्चितकाल के लिए जाम, सैकड़ो ग्रामीणों का प्रदर्शन
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत गनगनिया पंचायत के घोरघट स्थित खड़िया पिपरा मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क पर गांव जाने के लिए डायवर्सन की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से एनएच-80 को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह खड़िया पिपरा पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने किया। उन्होंने बता