मंझनपुर: सरसवां विकास खण्ड में किसानों की समस्याओं पर गरजी किसान यूनियन, अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक विकास खंड सरसवां परिसर में आयोजित हुई। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि काम किसानों के नहीं हो रहे हैं।