झुंझुनू: वार्ड नंबर 27 में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम
झुंझुनू के वार्ड नंबर 27 में गुरुवार शाम 5:00 बजे के आसपास अज्ञात चौरों ने याकूब मनियार नामक एक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 180000 रुपए नगद लेकर फरार हो गए, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और एफ एस एल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलवाया अज्ञात चोरों की तलाश जारी है