डुमरांव: पूर्व विधायक डुमरांव: तेल-गहना नहीं खरीदना, पर क्या दो-दो लाख भी कुर्बान कर दें?
Dumraon, Buxar | May 13, 2026 मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सोने-चांदी की खरीदारी टालने और गैर-जरूरी खर्च से बचने की अपील पर राजनीतिक विवाद गहराने लगा है। विपक्ष लगातार इस अपील को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है और इसे आम जनता पर बोझ डालने की कोशिश बता रहा है।