इंदौर: पुलिस कमिश्नर के आदेश पर खजराना पुलिस ने भरवाया गुंडों का डोजियर फॉर्म, घर की लोकेशन से की गई जियो टैगिंग
Indore, Indore | May 3, 2025 इंदौर में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर के विभिन्न थानों पर सूचीबद्ध गुंडों को थाने बुलवाकर उनसे डोजियर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इन फॉर्मों को उन्हीं गुंडों की राइटिंग में भरा जा रहा है, ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी और अपराध इतिहास का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। साथ ही, इन अपराधियों की जियो टैगिंग भी की जा रही है।