इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Indore, Indore | May 3, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल में इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग पदम सिंह ठाकुर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मूल रूप से बुरहानपुर के रहने वाले हैं। और इंदौर में अपने बेटे की जॉब होने के चलते यही उसके साथ रहते थे। जिन्होंने अज्ञात कारण के चलते यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।