इंदौर: विधायक गोलू शुक्ला ने राजवाड़ा इलाके का दौरा किया, बिगड़ते यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Indore, Indore | May 3, 2025 इंदौर के एतिहासिक और प्राचीन राजवाड़ा इलाके में लगातार बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था से आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पार्किंग की सुविधा पर्याप्त नहीं होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी जहां तहां खड़े होते है। इस समस्या को लेकर विधायक गोलू शुक्ला ने अधिकारियों के साथ राजवाड़ा इलाके का दौरा किया और संभावनाओं को तलाश।