नूरसराय: मखदुमपुर प्राथमिक विद्यालय दो घंटे देर से खुला, चाबी न मिलने से बच्चों और शिक्षकों ने किया इंतजार
बेन प्रखंड के मखदुमपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को चाबी नहीं मिलने के कारण विद्यालय करीब दो घंटे की देरी से खुला। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय समय पर नहीं खुलने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बरामदे में इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अ