कासगंज: कोतवाली कासगंज पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश
एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर वारंटी को पकड़ने के लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कासगंज कोतवाली के प्रभारी प्रवेश राणा के नेतृत्व में पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।