कुम्भराज: मृगवास पुलिस ने आंखखेड़ी के रास्ते से ₹5 लाख का अवैध गांजा ले जा रहे विदिशा के दो तस्करों को पकड़ा
Kumbhraj, Guna | Jun 1, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़े है। 1 जून को एसपी हितिका वासल ने बताया, बीती रात पुलिस ने आंखखेड़ी के रास्ते से राजस्थान से ₹5 लाख का 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा लेकर आ रहे चंद्रेश गुर्जर और संतोष गुर्जर ग्राम कंचनपुरा थाना मुगलसराय जिला विदिशा को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है मामला दर्ज कर जांच जारी है।