उचकागांव: उचकागांव की 14 पंचायतों में पीएम आवास की सूची सार्वजनिक, छूटे पात्र परिवारों के नाम फिर होंगे जांच
उचकागांव प्रखंड की सभी 14 पंचायतों में विशेष बैठकों का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जरूरतमंद परिवारों की सूची सार्वजनिक की गई. ग्रामीणों की मौजूदगी में सूची पढ़कर सुनाई गई और प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी दी गई. इस प्रक्रिया से लंबे समय से कच्चे और जर्जर घरों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का आवास मिलने की उम्मीद बढ़ी है.