गोपालगंज: बैकुंठपुर थाना के समीप लड़की का वीडियो बनाने का विरोध करने पर आरोपी ने युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर थाना के समीप लड़की का वीडियो बनाने का विरोध करने पर आरोपी ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा लड़की का वीडियो बनाया जा रहा था।