गोपालगंज: इमुलिया गाँव मे घर मे चोरी करने गए एक युवक को गाँव के लोगों ने पकड़कर पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के इमुलिया गांव में घर मे चोरी करने गए एक युवक को गाँव के लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। जिसे इलाज के लिए पुलिस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक सोमवार की दिन रात इमुलिया गांव में एक घर में चोरी करने के लिए घुसा हुआ था। इसी दौरान गांव वालों ने पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।