गोपालगंज: हजियापुर मोड़ पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर नाले से टकराई कार, दो लोग हुए घायल
शहर के हजियापुर मोड़ पर मंगलवार को चलते हुए कार का चक्का ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद कार नाले में जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।