गोपालगंज: कुचायकोट गांव में 40 फीट ऊंची ताड़ के पेड़ से नीचे गिरा युवक, सदर अस्पताल से चिकित्सको ने पटना पीएमसीएच किया रेफर।
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव में 40 फिट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़ा युवक नीचे गिर गया। इस हादसे में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सदर अस्पताल से मंगलवार को चिकित्सक ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।