कासगंज: कासगंज पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
कासगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर कासगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को 400 ग्राम अवैध डायजापाम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिजवान है, जो छपपर वाली गली का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है।