बकावंड: बस्तर जिले में पहली आवासीय खेल अकादमी की तैयारियां तेज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालिका ने किया दौरा
16 मई 2026/ बस्तर अंचल के प्रतिभावान और नैसर्गिक खिलाड़ियों के लिए एक बेहद उत्साहजनक खबर है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जगदलपुर में इसी वित्तीय वर्ष से एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी के बालक वर्ग के लिए बस्तर की पहली आवासीय खेल अकादमी शुरू करने की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने और उपलब्