चौपारण: चौपारण में शराबखोरी और अवैध कारोबार का बढ़ता जाल, ग्रामीणों में आक्रोश
बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड सीमा से सटे चौपारण में शराबखोरी और अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि बॉर्डर और चतरा रोड के कई होटल-ढाबों में बिना लाइसेंस खुलेआम शराब परोसी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की छापेमारी के बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने से चौपारण घाटी में सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।