कोलायत: उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण, बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय निरीक्षण विभाग के निर्देशानुसार उपखंड कोलायत स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा निरिक्षण किया गया।निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव राम स्वरूप विश्नोई मौजूद रहे।