जमुई: जमुई प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांगों के साथ अभद्र भाषा का किया प्रयोग, आक्रोशित दिव्यांगों ने किया हंगामा
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली के दौरान बुधवार को दिव्यांगों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दिव्यांगों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक दिव्यांग सड़क पर अड़े रहे और गाली- गालौज करने वाले आइकॉन पर कार्रवाई की मांग करने लगे।