हुज़ूर: भानपुर की पार्श्वधाम कॉलोनी में हंगामा, निवासियों में दहशत का माहौल
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के भानपुर स्थित पार्श्वधाम कॉलोनी में 13 मई की रात हुई गंभीर घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 50 लोगों की भीड़ हथियारों के साथ कॉलोनी में पहुंची और बर्मा परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करते हुए कॉलोनी में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे|