अररिया: गैयारी में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 13, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 07 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.