सम्भल में पुलिस केस दर्ज कराने के बाद पीड़िता किन्नर को मिल रही धमकिया वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरत नगर गाढ़ी में शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता को मिल रही धमकियों का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एक ओर शिकयती पत्र थाना हजरत नगर गढ़ी पुलिस को देकर कार्यवाही की माँग की है पीड़िता बबली किन्नर गुरु मुन्नी किन्नर निवासी मौ० करबला महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद ने बीती 01.जुलाई.2026 को आरोपी मुमताज उर्फ युनूस किन्नर,मोहिनी किन्नर व सलीम के नाम के नाम एक शिकायती पत्र देकर क़ानूनी कार्यवाही की मांग थी जिस पर पुलिस ने
प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी जिसकी जानकारी जब आरोपी पक्ष के मुमताज उर्फ युनूस किन्नर को लगी तो वह आग बबूला हो गया आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के ग्रुप में ऑडियों डालकर पीड़िता को गन्द-गन्दी गालियां व जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। साथ ही पीड़िता का आरोप है कि वह थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस पर भी रुपये लेकर झूठा मुकदमा दर्ज करने व देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अपशब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाकर ऑडियो ग्रुप में डालने की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि उसकी इन सब हरकतों के कारण पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है। पीडिता ने इन सब की ऑडियों रिकॉडिंगें को अपने पास साक्ष्य बतौर मौजूद होने की बात कहते हुए कहा कि। आरोपी उस पर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुका है।आरोपियों पर थाना हजरतनगर गढ़ी में मुमताज किन्नर, मोहिनी व सलीम पर दिनांक बीते वर्ष 2024 को 24.अप्रैल को
मु0अ0सं0-96/24 दर्ज है। व और अन्य थानों में भी मुमताज किन्नर पे मर्डर व अन्य मुकदमें भी दर्ज हैं। इसी के साथ पीड़िता ने आरोपी पर हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम बराई में जाकर मुमताज किन्नर पर झूठी अफबाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा की बबली किन्नर का एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है। अब जो भी बधाई है मुझे देना। जिस कारण पीड़िता का मानसिक व शरीरिक शोषण भी किये जाने की बात कह कहते हुए आरोपीयो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं।
बाइट बबली किन्नर मोहल्ला कर्बलामहमूदपुर माफी थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद निवासी