नवाबगंज: यक्ष ऐप की मदद से बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय चैन स्नैचर किया गया गिरफ्तार
बाराबंकी पुलिस ने आधुनिक तकनीक 'यक्ष ऐप की मदद से एक अंतरजनपदीय चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर झपटमारी की घटना का मंगलवार करीब साढ़े पांच बजे सफल खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का झपटा गया कान का बाला, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।