प्रतापगढ़: हिंगोरिया बस स्टैंड पर चलती कैंपर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
छोटीसादड़ी-बड़ीसादड़ी मार्ग पर हिंगोरिया गांव के प्रतापपुरा-राजपुरा बस स्टैंड के पास गुरुवार को एक बोलेरो कैंपर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन चालक और उसमें सवार लोग अपनी जान बचाकर तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया