नोखा: दक्षिणी बराव पंचायत के रघुनाथपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Nokha, Rohtas | Apr 8, 2026 नोखा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बराव पंचायत के रघुनाथपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करके बुधवार को 12:00 बजे न्यायालय भेज दिया।