गुमला: कॉलेज रोड पर छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 28, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड में छत से गिरकर एक व्यक्ति शुक्रवार को जख्मी हो गया।जिसके बाद एंबुलेंस 108 से उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है।जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।घायल बसंत उराँव के परिजनों ने बताया है की नए घर के दीवाल में तार को छत से पार करने के दौरान 5 इंच का दिवाला सहित छत के नीचे गिर जाने की वजह से वह जख्मी हो गया।