दरभंगा: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम महिला संस्थान में “वूमेन हेल्थ एंड अवेयरनेस” पर जागरूकता कार्यक्रम
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा में “वूमेन हेल्थ एंड अवेयरनेस” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 1 बजे किया गया।