महिदपुर: बिना अनुमति जुलूस निकालने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 🚨🔊
महिदपुर थाना पुलिस ने बिना शासकीय अनुमति के जुलूस निकालने और अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगावाड़ी मेला रोड से फकीर मोहल्ला क्षेत्र की ओर एक जुलूस निकाला जा रहा है, जिसमें लगभग 600 महिला-पुरुष शामिल थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आयोजक साबिर शाह और डीजे संचालक विनोद से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। डीजे की तेज ध्वनि से आमजन के स्वास्थ्य और क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की।
#MahidpurNews #UjjainPolice #CrimeNews #LawAndOrder #UjjainNews Sitit24News