नगर निगम कर्मचारियों के लिए सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित, आपात स्थिति में जान बचाने के सीखे गुर 🚑👨⚕️
आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस सामुदायिक भवन में नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सीपीआर (CPR) और फर्स्ट एड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र गोमे ने हृदयाघात, दुर्घटना, बेहोशी, रक्तस्राव और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देने की वैज्ञानिक व व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि एम्बुलेंस या चिकित्सकीय सहायता के पहुंचने से पहले दिया गया सही प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति की जान बचाने में कितना अहम हो सकता है।
#UjjainNews #NagarNigam #CPRTraining #FirstAid #HealthAndSafety Sitit24News