कुमारसैन: मिर्च पाउडर डालकर महिलाओं से आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
शिमला जिले में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन वारदातों के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने सुनसान जगहों पर वारदातों को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।