खगौल: रूपसपुर में बंद घर में चोरी की कोशिश करते 4 गिरफ्तार, औजारों का जखीरा बरामद
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में बंद घर में चोरी का प्रयास कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बड़ा व एक छोटा सलाई रिंच, चार छोटे रिंच, बड़ा छेनी, खुरपी, पेचकस, चार छोटे पेचकस, तीन छोटे कटर, चाकू, लोहे की कटिंग ब्लेड और मोटा खंती समेत कई औजार बरामद किए। मामले में आगे की कार्