सुसनेर: सोयतकला: शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसान तहसील कार्यालय में धरने पर बैठा
मंगलवार 4 बजे सोयतकला तहसील कार्यालय परिसर में ग्राम के किसान राधेश्याम पिता नानुराम माली धरने पर बैठे रहे। पीड़ित किसान का आरोप है कि इंदौर-कोटा रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने, भूमि सर्वे क्रमांक 813 और शासकीय नाला सर्वे क्रमांक 834/1 पर पिछले कई वर्षों से रसूखदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। वे जन सुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई हल नही निकला।