छाता: कस्बा कोसीकला में प्लॉट पर कब्जा हटाने पहुंची तहसील टीम के सामने हंगामा, गलत पैमाइश कर दीवार तोड़ने का आरोप
कोसीकलां। बल्देवगंज में मंगलवार शाम प्लाट पर कथित अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील टीम के सामने हंगामा हो गया। प्लाट स्वामी ने राजस्व टीम पर गलत पैमाइश कर दीवार तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि नायब तहसीलदार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नियम अनुसार कार्रवाई की बात कही बाउंड्री तोड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया