उदवंत नगर: प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर में सांसद ने जनसंवाद के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुनीं
27 जनवरी सोमवार 2 बजे आरा संसदीय क्षेत्र के विकास व जनता की समस्यायों से रूबरू होने को लेकर भोजपुर से पहली बार निर्वाचित भाकपा माले के सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर में जन संवाद के माध्यम से आम जनो से जुड़ी समस्याओं को सुना उसके निराकरण को लेकर राज्य व केंद्र सरकार को अवगत कराने की बात कही।