मेहदावल बाईपास स्थित खलीलाबाद चौराहे पर 'दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश विकास यात्रा' का भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव और नगर पालिका अध्यक्ष जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे रवाना किया। बलराम यादव ने इसे प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और विकास की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।